कोरोना संकमण से देश में मौतें बढ़ती जा रही

 कोरोना संकमण से देश में मौतें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को पांच लोगों की मौत हुई। मध्यप्रदेश के इंदौर में 49 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मरीज शहर के श्री अरविंदो इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती था। उधर, महाराष्ट्र के पुणे में आज तीन मरीजों की मौत हुई। इनमें से दो मरीज को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर था। शहर में अब तक संक्रमण से 11 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र में मौत का आंकड़ा 67 पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के आगरा में 76 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह विदेश से लौटे पौत्र से संक्रमित हुई थी। उनका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। यह राज्य में कोरोना से चौथी मौत है। उधर, देश में मरने वालों की संख्या 176 हो गई है। यह आंकड़े अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से जारी किए गए हैं